BPSC Exam Prep

सांख्यिकीय विश्लेषण, ग्राफ़ और आरेख: पाठ्यक्रम और प्रश्न बैंक

Question bank Statistical analysis, graphs and diagrams, BPSC Exam Prep

पाठ्यक्रम और प्रश्न बैंक

पाठ्यक्रम:

सांख्यिकीय विश्लेषण, ग्राफ और आरेख।.

सांख्यिकीय विश्लेषण, ग्राफ और आरेख से संबंधित भाग में सांख्यिकीय, ग्राफिक या आरेखीय रूप में प्रस्तुत जानकारी से सामान्य ज्ञान निष्कर्ष निकालने और उनमें कमियों, सीमाओं या विसंगतियों को इंगित करने के लिए उम्मीदवार की क्षमता का परीक्षण करने के लिए अभ्यास शामिल होंगे।.

प्रश्न बैंक: सांख्यिकीय विश्लेषण, ग्राफ़ और आरेख

संपूर्ण समाधान के साथ

वर्ष एवं विषय के अनुसार फ़िल्टर करें.

विषय:
परीक्षा वर्ष:
विषय:
उत्तर लिंक दिखाएं:
सारणीबद्ध आंकड़े 70वां (2025)

निम्नलिखित सारणी वर्ष 1994 से 2000 के दौरान पाँच राज्यों दिल्ली, हिमाचल प्रदेश (हि.प्र.), उत्तर प्रदेश (उ.प्र.), पंजाब एवं हरियाणा से एक प्रतियोगी परीक्षा में शामिल, अर्हता प्राप्त एवं चयनित उम्मीदवारों की संख्या को प्रदर्शित करती है। सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए तथा उसके नीचे दिए हुए प्रश्नों का उत्तर दीजिए :

प्रशन:

  • (a) किस राज्य के लिए वर्षों में चयनित उम्मीदवारों की औसत संख्या अधिकतम है? (6 अंक)
  • (b) किस वर्ष हरियाणा से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का प्रतिशत हरियाणा से उपस्थित अभ्यर्थियों की तुलना में सबसे अधिक है? (6 अंक)
  • (c) वर्ष 1999 में, किस राज्य से चयनित अभ्यर्थियों का प्रतिशत उस राज्य से उपस्थित अभ्यर्थियों की तुलना में सबसे कम था? (6 अंक)
  • (घ) वर्ष 1997 में किस राज्य के लिए चयनित अभ्यर्थियों और उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का अनुपात सबसे अधिक है? (6 अंक)
  • (e) विचाराधीन वर्षों के दौरान किस राज्य से सम्मिलित कुल अभ्यर्थियों में से चयनित अभ्यर्थियों का प्रतिशत सबसे अधिक है? (6 अंक)
  • (च) वर्ष 1994 से 2000 के दौरान उत्तर प्रदेश से चयनित, उत्तीर्ण और उपस्थित कुल अभ्यर्थियों का अनुपात ज्ञात कीजिए। (6 अंक)
दंड आरेख 70वां (2025)

अथवा प्रश्न:

नीचे दिया गया लेखाचित्र किसी देश में वर्ष 2002 से 2005 के दौरान तीन फसलों- धान, गेहूँ और मक्का के उत्पादन (टन में ) को दर्शाता है । चित्र का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिये और उसके नीचे दिए हुए प्रश्नों के उत्तर दीजिये :

प्रशन:

  • (a) वर्ष 2002 से 2005 के दौरान देश में धान, गेहूँ और मक्का के कुल उत्पादन का अनुपात क्या है? (6 अंक)
  • (b) विचाराधीन वर्षों के दौरान मक्का का कुल उत्पादन तीनों फसलों के कुल उत्पादन का कितना प्रतिशत है? (6 अंक)
  • (c) विचाराधीन वर्षों के दौरान गेहूँ का औसत उत्पादन धान के औसत उत्पादन का कितना प्रतिशत है? (8 अंक)
  • (d) मक्का के उत्पादन में कितने प्रतिशत की वृद्धि या कमी की जानी चाहिए, ताकि 2002-2005 के दौरान देश में मक्का का कुल उत्पादन धान के कुल उत्पादन का ठीक आधा हो जाए? (8 अंक)
  • (e) यदि वर्ष 2004 में गेहूँ के उत्पादन में 50% की वृद्धि हो तथा धान के उत्पादन में 40% की कमी हो, तो धान का उत्पादन गेहूँ के उत्पादन का कितना प्रतिशत होगा? (8 अंक)
पाई चार्ट 70वां (2025)

निम्नलिखित पाई-चार्ट दो परिवारों, A और B के व्यय (रुपये में) को दर्शाते हैं। चार्ट का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:

प्रशन:

  • (a) दोनों परिवारों का भोजन पर कुल व्यय (रुपये में) कितना है? (6 अंक)
  • (b) दोनों परिवारों का ईंधन पर कुल व्यय, दोनों परिवारों के कपड़ों पर कुल व्यय का कितना प्रतिशत है? (6 अंक)
  • (c) यदि दोनों परिवारों के भोजन और मकान किराये पर व्यय में क्रमशः 20% और 30% की वृद्धि होती है, तो दोनों परिवारों के सम्मिलित कुल व्यय में कितने प्रतिशत वृद्धि होगी? (8 अंक)
  • (d) दोनों परिवारों के कपड़ों पर व्यय में 15% की वृद्धि की जाती है। दोनों परिवारों द्वारा अलग-अलग विविध वस्तुओं पर व्यय में कितने प्रतिशत की कमी की जानी चाहिए, ताकि उनका कुल व्यय समान रहे? (8 अंक)
  • (e) यदि दोनों परिवारों के भोजन, कपड़े और मकान किराए पर व्यय में क्रमशः 10%, 20% और 30% की वृद्धि होती है, तो भोजन, कपड़े और मकान किराए पर उनके कुल व्यय का अनुपात ज्ञात कीजिए। (8 अंक)
लाइन चार्ट 70वां (2025)

अथवा प्रश्न:

निम्नलिखित ग्राफ वर्ष 1993 से 1999 के दौरान तीन कंपनियों X, Y और Z (करोड़ रुपए में) के निर्यात को दर्शाता है। ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:

प्रशन:

  • (a) पिछले वर्ष की तुलना में किस कंपनी के निर्यात में सबसे अधिक वृद्धि हुई और किस वर्ष हुई? (6 अंक)
  • (ख) वर्ष 1993 की तुलना में वर्ष 1999 में किस कंपनी के निर्यात में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि हुई और यह प्रतिशत कितना था? (6 अंक)
  • (c) यदि वर्ष 2000 में, तीन कम्पनियों X, Y और Z के निर्यात में पिछले वर्ष के निर्यात की तुलना में क्रमशः 10%, 20% और 30% की वृद्धि होती है, तो वर्ष 2000 में उनके निर्यात का अनुपात क्या होगा? (8 अंक)
  • (d) वर्ष 1996 में कम्पनियों X और Y द्वारा निर्यात में कितने प्रतिशत की वृद्धि की जानी चाहिए, जिससे उनका निर्यात वर्ष 1996 में कम्पनी Z द्वारा किए गए निर्यात का दोगुना हो जाए? (8 अंक)
  • (e) यदि 1992 में, कंपनी Z द्वारा निर्यात 1993 की तुलना में 30% कम था और कंपनी X द्वारा निर्यात 1993 की तुलना में 30% अधिक था, तो वर्ष 1992 में कंपनी Z और X द्वारा निर्यात के बीच अंतर (करोड़ रुपये में) क्या था? (8 अंक)
सारणीबद्ध आंकड़े 69वां (2023)

निम्नलिखित तालिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:
तीन कम्पनियाँ X, Y और Z हैं जो बार के रूप में एक जैसे साबुन बनाती हैं।
साबुन इकाइयों की संख्या के अनुसार बेचे जाते हैं।
कुल बिक्री = विक्रय मूल्य × बेची गई इकाइयाँ।
मान लीजिए: बाजार में केवल ये तीन कंपनियां ही मौजूद हैं।

प्रशन:

  • (a) वर्ष 2013 में साबुन का औसत मूल्य (₹/इकाई) क्या था? (8 अंक)
  • (b) 2011 की तुलना में 2012 में X के लिए बेची गई इकाइयों में कितने प्रतिशत की कमी आई? (8 अंक)
  • (c) 2013 में बेची गई कुल इकाइयों में Z का प्रतिशत हिस्सा कितना था? (8 अंक)
  • (d) किस वर्ष Y ने अधिकतम संख्या में इकाइयाँ बेचीं? (6 अंक)
  • (e) तालिका में दी गई प्रति इकाई अधिकतम कीमत प्रति इकाई न्यूनतम कीमत से कितने प्रतिशत अधिक है? (6 अंक)
पाई चार्ट 69वां (2023)

अथवा प्रश्न:

निचे दिए गया वृत्त ग्राफ विभिन्न मदों के अंतर्गत कैलकुलेटर के निर्माण पर किए गए व्यय को दर्शाता है। वृत्त ग्राफ का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:

प्रशन:

  • (a) सॉफ्टवेयर के भुगतान पर किए गए व्यय को दर्शाने वाले क्षेत्र का केंद्रीय कोण क्या है? (6 अंक)
  • (b) उस कैलकुलेटर का लागत मूल्य क्या है जिस पर अनुसंधान एवं विकास तथा मशीनरी शुल्क की लागत ₹127.50 है? (6 अंक)
  • (c) एक कैलकुलेटर का अंकित मूल्य उसके क्रय मूल्य से 24% अधिक है। यदि कैलकुलेटर का अंकित मूल्य ₹186 है, तो कैलकुलेटर की एक इकाई में प्रयुक्त अनुसंधान एवं विकास का क्रय मूल्य क्या है? (8 अंक)
  • (d) यदि एक इकाई की मशीनरी की लागत ₹58.50 है तथा अंकित मूल्य लागत मूल्य से 30% अधिक है, तो कैलकुलेटर का अंकित मूल्य क्या है? (8 अंक)
  • (e) यदि निर्माता का लाभ 20% है और एक कैलकुलेटर का अंकित मूल्य ₹192 है, तो इस पर विविध व्यय के रूप में कितनी धनराशि व्यय की गई है? (8 अंक)
पाई चार्ट 69वां (2023)

नीचे दिए गए वृत्त चित्रों का ध्यानपूर्वक अध्ययन कीजिए जो दो परिवारों I एवं II के विभिन्न मदों पर किए गए व्ययों को प्रतिशतों में प्रदर्शित करते हैं तथा नीचे पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।
परिवार I और II की वार्षिक आय क्रमशः ₹4 लाख और ₹5 लाख है:

प्रशन:

  • (a) परिवार I की तुलना में परिवार II द्वारा शिक्षा पर कितनी कम या अधिक धनराशि खर्च की जाती है? (7 अंक)
  • (b) दोनों परिवारों I और II में से कौन सा परिवार भोजन पर अधिक धनराशि खर्च करता है और कितना? (7 अंक)
  • (c) परिवार I और II द्वारा शिक्षा पर खर्च की गई धनराशि का अनुपात क्या है? (7 अंक)
  • (d) परिवार I द्वारा आवास पर खर्च की गई धनराशि के पाई आरेख के केंद्र पर कोण क्या होगा? (7 अंक)
  • (e) परिवार I और II द्वारा मिश्रित वस्तुओं पर कुल कितनी धनराशि व्यय की गई है? (8 अंक)
दंड आरेख 69वां (2023)

अथवा प्रश्न:

नीचे दिया गया बार ग्राफ विभिन्न वर्षों में एक प्रदेश (राज्य) द्वारा एकत्र किए गए अतिरिक्त कर को दर्शाता है। इसका ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और इससे संबंधित नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें:

प्रशन:

  • (a) 2018-19 की तुलना में 2020-21 में अतिरिक्त कर में कितने प्रतिशत की कमी दर्ज की गई? (7 अंक)
  • (b) 2016-17 की तुलना में 2017-18 में अतिरिक्त कर में कितने प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई? (7 अंक)
  • (c) किस वर्ष में पिछले वर्ष की तुलना में अतिरिक्त कर में अधिकतम प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई? (8 अंक)
  • (d) 2014-15 से 2020-21 तक अतिरिक्त कर का औसत क्या है? (7 अंक)
  • (e) किन दो लगातार वर्षों के दौरान अतिरिक्त कर में कमी का प्रतिशत न्यूनतम था? (7 अंक)

लेख:

शीर्ष तक स्क्रॉल करें